सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सम्बंधित योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाएं लाभ: डा.हिमानी अग्रवाल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्या डा.हिमानी अग्रवाल के द्वारा तहसील मोदीनगर एवं तहसील लोनी, गाजियाबाद में महिला जनसुनवाई की गई। तहसील मोदीनगर में 06 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसील मोदीनगर में उप जिलाधिकारी, मोदीनगर निखिल चक्रवर्ती, ए०सी०पी० महिला अपराध, सलोनी अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मनोज कुमार पुष्कर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। तदोपरान्त माननीय सदस्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मोदीनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा उ०प्र० सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी ली गयी तथा स्वास्थ केन्द्र की सुविधाओं का भी अवलोकन करते हुए चिकित्सा प्रभारी को स्वास्थ केन्द्र में आने वाले मरीजों का उचित ईलाज करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
इसके उपरान्त अपराह्न 02.00 बजे तहसील लोनी में हुई जनसुनवाई में 08 मामलों का मौके पर निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उप जिलाधिकारी लोनी, राजेन्द्र कुमार, ए०सी०पी० महिला अपराध, सलोनी अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मनोज कुमार पुष्कर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। माननीय सदस्या द्वारा थाना लोनी में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भी औचक निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष लोनी को महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7