
“पनीर जलेबी”
अब तक आपने पनीर से जुड़ी एक से बढ़कर एक टेस्टी सब्जी बनाई होगी। लेकिन आज हम आपको बताएँगे की पनीर की जलेबी कैसे बनाई जाती है? पनीर जलेबी का स्वाद बहुत ही मीठा और रसीला होता है। और ये बहुत ही जल्दी ठंढा भी हो जाता है |पनीर जलेबी भारत की एक पारंपरिक मिठाई है। इसे हर त्योहार मे बना सकते है। इसे बनाने की लिए ज्यादा मेहनत नही लगता है। ये जल्द ही बन कर तैयार हो जाता है…
तो चलिए देखते है की इसे बनाने के लिए हमें कौन – कौन सी चीजों की जरुरत होती है…..
सामग्री:-
पनीर(paneer)– 250 ग्राम
चीनी(sugar) – 300 ग्राम
इलायची पाउडर(cardamom powder) – 1 चम्मच
केसर(saffron) – 1 चम्मच
मैदा(flour) – 2 बड़े चम्मच
मक्के का आटा(Corn flour) – 50 ग्राम
बेकिंग सोडा(Baking soda) – 1/2 चम्मच
तेल(oil)- तलने के लिए
पिस्ता(Pistachios) – गार्निशिंग के लिए
“पनीर जलेबी” बनाने की आसान विधि :-
तो चलिए सबसे पहले है चासनी से स्टार्ट करते है….
सबसे पहले किसी पैन चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर उसे चासनी बनाने के लिए रख दे | फिर उसमे केशर और इलाइची पाउडर डाल दे| 5-7 मिनट में चासनी बन जाएगी फिर गैस को बंद कर दे |
अब एक कटोरे में मैदा, मक्के का आटा, बेकिंग सोडा, और पानी डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएँ। फिर उसमें पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं। उसके बाद उसे ब्लेंडर में डाल कर अच्छी तरह से पीस ले (और हमारी जलेबी अच्छी बने) |अब गैस पे तेल गरम कर ले और मध्यम आंच पे जलेबी बनाना स्टार्ट करे | थोड़ी देर बाद उसे अलाट दे और दूसरी तरफ पकने दे | फिर उसे निकाल ले और चासनी दे डालकर उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दे |फिर उसे किसी भी प्लेट में निकाल ले और उसे ठोस से पिस्ता से गार्निश कर दे | और हमारी पनीर की जलेबी बन कर तैयार है |
सुझाव:-
पनीर को मिक्सर में पीसना नहीं है बस उसको मिलाना है |
मिक्सर में पनीर को पीसने से जलेबी बनाने में परेशानी नहीं होती है |
ज्यादा गरम तेल में जलेबी नहीं बनाये |नहीं तो वो जल सकती है |

Renu Chandra, Master Chef