कैसा रहेगा आपका ’14 से 20 जुलाई’ तक का ‘साप्ताहिक राशिफल’

जाने क्या कहते हैं आपके “सितारे” ज्योतिष “आरुष  वेदिका” के साथ

मेष राशि :-

स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। कुल मिलाकर इन दिनों आप पहले से थोड़ा बेहतर चल रहे हैं। धन का आगमन है। कुटुंबों में वृद्धि है। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 वृषभ राशि :-

सुकुमारता आपमें आ गई है। आकर्षण के केंद्र बन गए हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 मिथुन राशि :-

रौब-रुआब आप में आ चुका है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा प्रेम बना रहेगा लेकिन प्रेम में दूरी रहेगी थोड़ा सा ध्यान रखें। निर्णय लेने में परेशानी का अनुभव करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मध्य सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ने लगेंगे। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। अंत में व्यावसायिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 कर्क राशि :-

त्वचा व नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार आपका अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य थोड़ा खराब हो सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। अंत सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त हो जाएगी। शुभ संकेत की ओर बढ़ जाएंगे। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 सिंह राशि :-

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति बहुत अच्छी। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में जीवनसाथी और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंत खराब रहेगा। थोड़ा सा चोट-चपेट देने वाला। वाहन धीरे चलाएं। शनिदेव को प्रणाम करना व नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। मध्य में आपके कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन जीत आपकी होगी। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप संभाल लेंगे। अंत बहुत आनंददायक होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 तुला राशि :-

स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा शुगर लेवल बढ़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। मध्य में भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 वृश्चिक राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 धनु राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो भी आपने डिजाइन किया है उसे लागू करें। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 मकर राशि :-

फिल्मकारों के लिए बहुत अच्छा समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। जो लोग कला से और साहित्य से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में धन आगमन होगा लेकिन कटु भाषा से बचें और अभी निवेश न करें। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग है। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 कुम्भ राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शत्रु पर दबदबा आपका कायम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। मध्य में भी थोड़ा सा घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। काली वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

 मीन राशि :-

स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप में परेशानी आ सकती है। मन खिन्न रहेगा। नेत्र विकार बना रहेगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

सलाहकार
अंकज्योतिष, हस्तरेखा वास्तु, ग्राफोलॉजी
WhatsApp
+919358925559
+61450563737