28 जुलाई से 3 अगस्त तक का आपका ‘साप्ताहिक राशिफल’

जाने क्या कहते हैं आपके “सितारे” ज्योतिष “आरुष  वेदिका” के साथ

मेष राशि :-

स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम, खास कर मानसिक स्वास्थ्य। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। कोई नई शुरुआत न करें। मध्य में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। अंत बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सप्ताह के अंत में सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

 वृषभ राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस घर पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी विवादित न हो जाए इस बात का ध्यान रखना है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक लें। भावुक बने रहेंगे। अंत में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। पूरा सप्ताह थोड़ा कलह वाला दिख रहा है, बचकर पार करें। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

 मिथुन राशि :-

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। कोई नई शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 कर्क राशि :-

रौब-रुआब बना हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

 सिंह राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लेकिन स्वास्थ्य अच्छा होने के बावजूद ऊर्जा में कमी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। लेकिन घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मध्य में आर्थिक लाभ होगा। अपनों का साथ होगा। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सप्ताह की शुरुआत में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। मध्य में बहुत अच्छा महसूस करेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। एक शुभ समय रहेगा। अंत में आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान में काबू रखेंगे तो रिश्ते बने रहेंगे और निवेश पर काबू करेंगे तो धन टिका रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

 तुला राशि :-

 स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन के आवक में थोड़ी सी मुश्किलें रहेंगी। यात्रा बहुत लाभप्रद नहीं रहेगी लेकिन ठीक रहेगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अंत बहुत अच्छा रहेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 वृश्चिक राशि :-

 बच्चों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। प्रेम की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। नई व्यावसायिक शुरुआत न करें। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन घबराहट, बेचैनी से परेशान रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

 धनु राशि :-

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शुभ समय। बस प्रेम में थोड़ा कंफ्यूजन की बात रहेगी। किसी एक्स्ट्रा रिलेशनशिप में बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। अपमानित होने का भय रहेगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

 मकर राशि :-

स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नौकरी चाकरी करे वालों को प्रमोशन के चांस दिख रहे हैं। नौकरी से जुड़ी स्थिति अच्छी दिखाई पड़ रही है। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य सामान्य हो जाएगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 कुम्भ राशि :-

खुद के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अंत सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। सप्ताह के शुरुआत व मध्य में ध्यान दें, अंत में अच्छा हो जाएगा। सूर्य को जल देना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

 मीन राशि :-

स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु हंता योग का निर्माण होगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शुभ समय रहेगा। अंत में बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

 

सलाहकार
अंकज्योतिष, हस्तरेखा वास्तु, ग्राफोलॉजी
WhatsApp
+919358925559
+61450563737