आपका 21 से 27 जुलाई तक का ‘साप्ताहिक राशिफल’
जाने क्या कहते हैं आपके “सितारे” ज्योतिष “आरुष वेदिका” के साथ
मेष राशि :-
स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी एक अच्छा समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान से शहद टपकेगा और जुबान से कोई भी चीज आप अपने पक्ष में कर लेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत में घर का माहौल थोड़ा खराब होगा। घर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाएगा, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशि :-
स्वास्थ्य अच्छा प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। घरेलू सुख अभी बाधित है क्योंकि घर का तापमान बढ़ा हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं होंगी। मध्य में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि और शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। अंत में व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि की स्थिति कुल मिलाकर बहुत अच्छी है। बस बच्चों से थोड़ी दूरी है। प्रेम में दूरी है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता। फैशन इत्यादि में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मध्य में शुभता के प्रतीक माने गए हैं। आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहना होगी। अंत में धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ है।
कर्क राशि :-
सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। अंत में बुझा बुझा सा महसूस करेंगे। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि :-
स्वास्थ्य अच्छा लेकिन थोड़ा कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य की स्थिति आय को कई गुना बढ़ाने वाला। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा लाभकारी होगी। अंत थोड़ा खराब रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। यह आपकी मानसिक स्थिति को खराब करेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
कन्या राशि :-
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत बहुत अच्छा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति। आर्थिक स्थिति मजबूत। बच्चों व प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि :-
स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। मध्य में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। अंत में कोर्ट-कचहरी से बचें। अंत में कोर्ट-कचहरी से बचें। कोई व्यापारिक शुरुआत न करें। पीली वस्तु को दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। शुभता के प्रतीक बनेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य खराब है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क मत लें। यात्रा से बचें। वाहन धीरे चलाएं। अंत फिर सामान्य हो जाएगा लेकिन मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि :-
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का साथ बहुत अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। अंत खराब है बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि :-
सरकारी तंत्र के लिए बहुत अच्छा समय है। नौकरी चाकरी के लिए बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नवप्रेम का आगमन होगा। अगर पुराने प्रेम में हैं तो बहुत अच्छा है। संतान के लिए व विद्यार्थियों, फिल्मकारों, कवियों व लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय रहने वाला है। मध्य में गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। अंत में जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क मत लें। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुम्भ राशि :-
स्वास्थ्य अच्छा प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। घरेलू सुख बाधित होगा। मध्य में बच्चों की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। अंत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि :-
स्वास्थ्य अच्छा प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। शत्रु पर दबदबा आपका कायम है। बस पैरों में चोट-चपेट की परेशानी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग होगा। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।