राजिंदर मोहन सिंह छीना ने बिक्रम की गिरफ्तारी पर आप सरकार घेरा
अमृतसर, पंजाब। वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा पंजाब मंे नशे व आमदन के स्त्रोतों से अधिक जायदाद मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई को आप सरकार की निंदनीय व प्रदेश में पनी हार को देखते हुए बौखलाहट वाली कार्रवाई बताया है। उन्होंने मजीठिया की गिरफ्तारी की सख्त निंदा करते हुए इसको विराेधी धडे के लोकतांत्रिक अधिकारों पर एक बड़ा हमला बताया है। छीना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई वाली आप सरकार दिल्ली के नेताओं अरविंद केजरीवाल व संजय सिंह के रिमोट कंट्रोल में काम करते हुए बदलाखोरी वाला रुख अपना रही है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मजीठिया को निशाना बनाया गया है। उनको पहले भी राजनीतिक तौर पर प्रेरित मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसमें ड्रग से संबंधित मामले में मनगढ़ंत आरोप भी शामिल है। छीना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 2027 में आ रही चुनाव में अपनी हार को प्रत्यक्ष देख रहे है जिसके चलते आप के इशारों पर विजिलेंस ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया जोकि हर समय मजलूम व जरूरतमंदों के लिए उनके पक्ष में डट कर खड़ा होते है। आप की ओर से मजीठिया की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जबसे आप सरकार प्रदेश में आई है तब से ही पंजाब के हालात बद से बदतर हो रहे है। छीना ने उक्त कार्रवाई को भगवंत मान सरकार की बदला लेने वाली कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब मंे बिगड़ती कानून व्यवस्था व आप शासन के तानाशाही काम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आने वाले समय में पंजाब के लोग आप पार्टी को जवाब देंगे। उन्होंने गिरफ़तारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रदेश में बढ़ रही अशांति व आप सरकार की ओर से चुनाव के दौरान आम लोगों से किए अपने वायदे पूरे करने में असमर्थता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक नवीनताकारी चाल प्रतीत होती है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व केंद्र सरकार को स्थिति का गंभीरता से नोटिस लेने की अपील की। ऐसी राजनीतिक तौर पर प्रेरित गिरफ्तारी न सिर्फ लोकतंत्र की महत्ता को नुकसान पहुंचाती है बल्कि प्रदेश में डर व दमन का माहौल भी पैदा करती है।
विक्रम शर्मा
अमृतसर, पंजाब, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7